बोकारो, अगस्त 8 -- डीपीएस बोकारो में गुरुवार को पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह के हाथों शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्र-परिषद सदस्यों ने जहां सम्मान ग्रहण किया और सेवा व निष्ठा की शपथ ली। वहीं सभी विद्यार्थियों ने उनसे सुरक्षा व जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ा। एसपी श्री सिंह ने कहा बच्चे ही समाज व राष्ट्र के भविष्य और कल के नेतृत्वकर्ता हैं। आपसे समाज व देश को काफी अपेक्षाएं हैं। अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें, मानवीयता का ख्याल रखें तथा अपने माता-पिता व शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए देश के उत्थान में हाथ बंटाएं। उन्होंने बच्चों से सदैव ट्रैफिक नियमों का पालन करने व बिना हेलमेट बाइक न चलाने की अपील की। उन्होंने मार्च पास्ट कर मंच तक पहुंचे नए छात्र परिषद सदस्यों को सैश व बैज पहनाकर अलंकृत किया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.