बोकारो, सितम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार को एक बार फिर सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड ने डॉ. गंगवार के अनुभव, सहयोग और समन्वय-कौशल के साथ-साथ उनके संस्थान की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बोकारो जिले का सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया है। उनकी यह नियुक्ति 15 सितंबर से अगले तीन साल की अवधि के लिए की गई है। यह दायित्व तीन वर्ष पूर्व भी वह संभाल चुके हैं। डॉ. गंगवार विगत साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व उपलब्धियों के लिए कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किए जा चुके हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के बाद डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.