बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक होनहार विद्यार्थी श्रेष्टा चतुर्वेदी ने एक ऐसी तकनीक ईजाद की है, जिसे अगर सही तरीके से व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जाए तो पानी की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस प्रणाली का आविष्कार करने के लिए श्रेष्टा का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए किया गया है। उसे सरकार की ओर से 10 हजार रुपए की राशि भी प्रोजेक्ट को प्राथमिक स्तर पर तैयार करने के लिए सहायतार्थ प्रदान की गई है। जल ही जीवन है। पानी की बर्बादी को रोकने और लोगों को पानी का महत्व समझाने के ध्येय से हर साल पूरी दुनिया 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाती है। लेकिन आज भी पानी का अंधाधुंध दोहन, इसकी बर्बादी चिंता का विषय बनी है। इसके पीछे कहीं न कहीं जल सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.