रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को पहला लीग मैच डीपीएस क्रिकेट अकादमी मैदान में कर्मा क्रिकेट अकादमी और डीपीएस अकादमी के बीच खेला गया। इसमें डीपीएस अकादमी विजयी रही। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्मा क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 112 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अरुण ने 25 और हिमांशु ने 18 रन बनाए। डीपीएस की ओर से मयंक वर्मा ने 3, कृष्ण ने 4 और वीर ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस अकादमी की टीम ने तीन विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से कप्तान विनायक ने 24 और मयंक वर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी और गदरपुर क्रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.