गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद। डीपीएसजी मेरठ रोड में चल रहे डीपीएसजी कप में बुधवार को प्रेसीडियम स्कूल ने रयान इंटरनेशनल स्कूल को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में रयान इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी। दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में डीपीएसजी कप का आयोजन हो रहा है। बुधवार को छठे दिन दूसरा सेमीफाइनल रयान इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद एवं प्रेसीडियम स्कूल इंदिरापुरम के बीच खेला गया। रयान इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 109 रन बनाए। इसके जवाब में खेलते हुए प्रेसीडियम स्कूल इंदिरापुरम ने 8.5 ओवर में दो विकेट खोकर 113 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। आर्यन जायसवाल को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में रयान इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.