पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- डीडीहाट। भाजपा युवा मोर्चा व अन्य सभी मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों व पदाधिकारियों के पहली बार नगर कार्यालय आगमन पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सोमवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक चुफाल ने पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...