पिथौरागढ़, मार्च 21 -- धारचूला। डीडीहाट में ठेकेदार व भाजपा नेता भरत चुफाल से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी का इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बाद में उन्होंने एसडीए मंजीत सिंह को ज्ञापन देकर कृषि विभाग में तैनात अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने व उनके सभी कार्यों की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष हरीश धामी, राकेश चंद, भवान शाही, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर, जगत गंडी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.