पिथौरागढ़, मार्च 19 -- गर्मी शुरु होने से पहले सीमांत में पेयजल संबधित दिक्कतें शुरु हो चुकी है। लोगों को पीने के लिए तक पानी नहीं मिल रहा है। महिलाएं पानी भरने के लिए हैंडपंप व नौले धारों की दौड़ लगा रही है। नगर के शिव मंदिर वार्ड, सुभाष वार्ड शिमला वार्ड सहित मुख्य बाजार मे पानी की कमी होने से लोगों मे नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गर्मी अभी शुरु नहीं हुई है और पेयजल की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। नगर के कुछ हिस्सों में पीने के लिए तक पानी नहीं मिल पा रहा है। शिव मंदिर वार्ड के बलवंत माहरा ने कहा की पानी नहीं मिलने से काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार व जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए हेंडपम्प का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं का अधिकांश समय पानी भरने में ही व्यतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक थल पंपिंग योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.