पिथौरागढ़, अप्रैल 9 -- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित व प्रसिद्ध बॉस्केटबाल खिलाडी कैप्टन हरि दत्त कापडी का निधन हो गया । बीते कुछ समय से वह स्वास्थ समस्याओं से जूझ रहे थे। बुधवार को प्रसिद्ध बॉस्केटबाल खिलाडी कै. हरि दत्त कापडी ने जिला मुख्यालय में भाटकोट स्थित अपने आवास में दिन में 1 बजे अंतिम सांस ली। उनका 5 अगस्त 1942 को मुवानी के पास चिडियाखान गांव में जन्म हुआ था। 14 साल की उम्र में ही सेना की बॉयज कंपनी में वे भर्ती हो गए थे। सेना में भर्ती होने के बाद उनका झुकाव खेलों की तरफ हो गया। फुटबाल व बॉस्केटबाल उनके पसंदीदा खेल रहे। लेकिन बॉस्केटबाल में अधिक रुचि होने के चलते उन्होंने सर्वाधिक समय बॉस्केटबाल को दिया। 1961 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वर्ष1969 में पहली बार अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.