चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा, संवाददाता। मानदेय भुगतान में अनियमित होने से परेशान मनरेगा कर्मियों ने उपविकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को ज्ञापन सौंपा है। अपने सौंपे गए ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने कहा है कि वर्तमान में सात माह से उनका मानदेय भुगतान लंबित है, जिसके कारण उनका पूजा-पाठ, तीज त्योहार मानना फीका पड़ गया है। आर्थिक तंगी के कारण अनेक समस्याएं सामने मुंह बाये खड़ी है पर पैसे के आभाव में काम नहीं हो पा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण क्षेत्र भ्रमण नहीं कर पाने के साथ-साथ छोटी-बड़ी अधिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं। उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। मनरेगा कर्मियों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सभी प्रखंडों में मनरेगा कर्मियों का औसतन 4 से 5 माह का मानदेय बकाया है। अपने ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने उप विकास आयुक्त से विनम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.