चतरा, जून 12 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर उप विकास आयुक्त चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लावालौंग प्रखंड सहित सभी प्रखंडों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पंचायतवार आवास की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के क्रम में उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने आवास पूर्ण हो चुके हैं और कितने शेष हैं। उन्हें शीघ्र ही तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उप विकास आयुक्त ने लंबित आवासों को लेकर संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे लाभुकों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। साथ ही अपूर्ण आवासों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.