पूर्णिया, जनवरी 16 -- बैसा, एक संवाददाता। पूर्णिया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अंजनी कुमार ने बुधवार को बैसा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में आवास योजना से सम्बंधित क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और क्रियान्वयन की स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव, कर्मियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। डीडीसी ने पंचायत समिति से संचालित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष, सभाभवन का निरीक्षण, प्रखंड़ परिसर में निर्माणाधीन जीविका भवन का निरीक्षण किया। वही पंचायत निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शीशा बाड़ी में निर्माणाधीन डब्लूपीयू ,वृक्षारोपण कार्यक्रम ,मालोपाड़ा पंचायत व रायबैर पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्ष...