जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से मकान व सरकारी जमीन का अतिक्रमण मुक्त, आंगनबाड़ी सहायिका के संबंध में, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, गरीबी रेखा के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा, गुड़ाबान्दा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन समस्या से संबंधित समेत अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। डीडीसी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध और यथोचित कार्रवाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.