आरा, फरवरी 21 -- -पंचायतों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर डीडीसी गुंजन सिंह ने शनिवार को अंगिआव प्रखंड कार्यालय पहुंच यहां चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ प्रखंड के पदाधिकारी और कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उनसे बारी-बारी से डीडीसी ने पंचायतों में चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के साथ उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीडीसी ने क्षेत्र भ्रमण कर सेवथा पंचायत स्थित कचरा संग्रहण केंद्...