गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव, अवसाद को दूर करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोलने की तैयारी है। यहां पर दक्ष मनोवैज्ञानिकों की मदद लेते हुए अवसाद ग्रस्त छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग विभागों में काउंसलिंग सेल भी स्थापित किया जाएगा। छात्रों के बीच बढ़ रही प्रतिस्पर्धा तनाव का कारण बन रही है। इसी तनाव और अवसाद की वजह से कुछ छात्र गलत कदम उठा लेते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पीएम उषा प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को मानसिक तनाव से मुक्त करने की तैयारी की है। इसके लिए विवि स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी है। साथ ही जल्द ही अलग-अलग विभागों में काउंसलिंग सेल स्थापित किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन...