गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वैश्विक अकादमिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। डीडीयू ने कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पांच वर्षों के लिए हुआ है। इसके तहत भारत और कनाडा के बीच शिक्षा, शोध तथा उद्योग अकादमिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। समझौते के तहत छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रम, विज्ञान, मानविकी एवं विधि जैसे विषयों में संयुक्त शोध परियोजनाएं, विशेष अकादमिक पाठ्यक्रमों का विकास तथा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों के मार्गदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें कनाडियन हिंदू चैं...