मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- मुरादाबाद। चार दिसंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह की मंगलवार को तैयारी परखी गई। जिला विकास अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। बुद्धि बिहार स्थित एमडीए के मैदान में शादी और निकाह समारोह का आयोजन किया गया है। यहां चार दिसंबर को सामूहिक शादी होगी। मुख्य विकास अधिकारी स्तर से पात्रों की सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक ने बताया कि युगल की कई स्तर पर पात्रता जांची जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखरी जैन ने बताया कि चार दिसंबर को यहां शहर में ठाकुरद्वारा नगर के 58, पाकबाड़ा के 21, ढकिया के 11, डिलारी के 341, भोजपुर धर्मपुर के 20, मुरादाबाद देहात के 118, ठाकुरद्वारा ग्रामीण के 225, मुरादाबाद शहर के 253 और अगवानपुर के 8 जोड़ों ...