बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। शहर के बूथ संख्या 121 के एक-एक मतदाताओं का सत्यापन डीडीओ अजय कुमार सिंह ने बीएलओ के साथ किया। बीएलओ मायावती, वरिष्ठ सहायक मुकेश सोनकर, रामलाल, आलोक चौधरी, सुमिरन प्रसाद, अनीश अहमद, ओमप्रकाश की टीम ने मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। भाग संख्या 121 में कुल 571 मतदाता एएसडीडी बताए गए। सर्वेक्षण में 42 से बात हुई। पूर्व से प्रदर्शित अतिरिक्त श्रेणी में डाले गए पांच मतदात की पहचान मृतक तौर पर हुई। सत्यापन में 22 शिफ्टेड मतदाता सही मिले। 10 अनुपस्थित मतदाता मौके पर मौजूद पाये गये, जिन्हें गणना फॉर्म देकर भराया गया। कुछ मतदाता का नाम दो स्थानों पर मिला, उनके नाम को काटने के लिए बीएलओ को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.