नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खजूरी चौक के पास स्थित बड़े मैदान में आगामी रविवार से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 41 वार्डों की 41 टीमें शामिल होंगी। इसमें एक मीडिया की टीम भी होगी। सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खजूरी चौक का यह डीडीए मैदान ऐतिहासिक पहचान बनेगा। यह खेल प्रतिभाओं के लिए वरदान बनेगा। उन्होंने कहा की खजूरी चौक के इस मैदान पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी टीमों को खेलने के लिए एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार देंगे। विजेता को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे स...