नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मौजूदा आवासीय योजनाओं में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा डीडीए की सभी भविष्य में आने वाली आवासीय योजना में भी पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। इसका सीधा असर डीडीए की मौजूदा आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी में शामिल पांच हजार से अधिक फ्लैटों पर पड़ेगा। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग के निर्माण की कुल लागत को फ्लैटों के प्लिंथ एरिया रेट (पीएआर) के साथ जोड़ा है। इस आधार पर फ्लैटों के आवासीय क्षेत्र के निर्माण की कुल लागत में इस पार्किंग के निर्माण की लागत को शामिल कर दिया गया है। इससे फ्लैटों के लिए अतिरिक्त पार्किंग शुल्क लेने की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। फ्लैटों की कीमतों में कमी की संभावना रियल एस्टेट के विशेषज्ञ...