नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी बस चालक लेन ड्राइविंग का उल्लंघन नहीं कर सकेंगे। लेन ड्राइविंग का सख्ती से पालन कराने के लिए डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) के अधिकारी रूटों पर औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही स्टैंड पर बस रोकने, यात्रियों से ड्राइवर व कंडक्टरों के व्यवहार और ईटीएम से टिकट जारी किए जाने की भी निगरानी की जाएगी। दरअसल, लेन ड्राइविंग का पालन न करने, स्टैंड पर बसों को न रोके जाने को लेकर डीटीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अक्सर शिकायतें मिल रही हैं। कई बार ड्राइवर स्टैंड पर बसें रोकते ही नहीं हैं। ऐसे में बीते दिनों दिल्ली परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीटीसी के एमडी ने कई बिंदुओं पर मंथन किया। उन्होंने ट्रैफिक विभाग के सभी अधिकारियों को औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.