नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी तेजी से शोध, नवाचार और उद्यमिता का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रही है। उन्होंने यह बात गुरुवार को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के दौरे के दौरान कही, जहां उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा समर्थित विभिन्न शोध और नवाचार सुविधाओं की समीक्षा की। डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर भी मौजूद रहे। इस दौरान विभाग के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी भी शामिल हुए। मंत्री ने डीटीयू इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन का दौरा किया और नई भारत विकास पहल के तहत स्थापित इनक्यूबेशन और तकनीकी व्यापार केंद्र की सुविधाएं देखीं। उन्हो...