गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी (डीटीओ) डॉ. गणेश यादव ने अपनी बेटी डॉ. आकृति राज के साथ चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंच कर टीबी मरीजों को गुरुवार को पोषण पोटली का वितरण किया। डीटीओ ने पिछले माह बिटिया के जन्मदिन पर इन मरीजों को गोद लिया था। उन्होंने संकल्प लिया है कि गोद लिए गए पांच टीबी उपचाराधीन मरीजों का इलाज चलने तक प्रत्येक माह पोषण सामग्री के जरिये मदद करेंगे और उनका फॉलोअप भी करते रहेंगे। इस दौरान डॉ. धनंजय कुशवाहा, एनटीईपी स्टॉफ केशवधर दूबे, मनीष कुमार तिवारी, एलटी राकेश चंद्र, यशोवर्मन, फार्मासिस्ट अशोक राय, स्टॉफ नर्स लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.