सीतामढ़ी, जून 24 -- सीतामढ़ी। जिले के परिवहन कार्यालय में पिछले 18 दिनों से कार्यकुशलता पूरी तरह ठप है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, स्वामित्व स्थानांतरण, लाइसेंस नवीकरण समेत अन्य जरूरी कार्यों में रुकावट आ गई है। अब तक राज्य परिवहन मुख्यालय से आईडी और पासवर्ड का अप्रूवल न मिलने के कारण कार्यालय में कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) स्वप्निल कुमार का तबादला 6 जून को हुआ था। इसके बाद डीएम रिची पांडेय ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजकिशोर पांडेय को डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। हालांकि, राज्य मुख्यालय से आईडी और पासवर्ड की स्वीकृति अब तक नहीं मिल पाई है, इससे यह समस्या पैदा हुई है। नतीजतन, परिवहन कार्यालय में कार्य रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.