भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। जिला परिवहन कार्यालय में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर का फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने का कार्य फिर से शुरू हो गया है। लगभग आठ महीने बाद यह सुविधा फिर से शुरू हुई है। लॉगिन आईडी मिलने के बाद यह कार्य प्रारंभ हुआ। एमवीआई राजीव कुमार ने बताया कि अब ई-रिक्शा और ट्रैक्टर दोनों का फिटनेस जिला परिवहन कार्यालय में ही बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...