धनबाद, अक्टूबर 20 -- धनबाद, वरीय संवाददाता डीटीओ कार्यालय को बिहार राज्य पथ परिवहन के असमायोजित कर्मी नहीं मिल रहे। दरअसल बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 1994 से वेतन नहीं मिला था। अधिकतर कर्मी रिटायर कर चुके हैं। कई की मृत्यु हो चुकी है। कोर्ट के आदेश के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के सभी समायोजित और असमायोजित कर्मचारियों को समस्त राशि चुकाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कई लोगों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है। अभी भी दर्जनों ऐसे लोग हैं, जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया है। संयुक्त बिहार में ही वर्षों से राज्य पथ परिवहन कर्मियों का वेतन लंबित था, लेकिन झारखंड अलग होने के बाद यहां राज्य पथ परिवहन का कार्यालय बंद हो गया। बाद में कई कर्मियों को दूसरे विभाग में समायोजित कर लिया गया। कई रिटायर कर गए। इस दौरान कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.