पटना, जनवरी 5 -- पटना जिला परिवहन कार्यालय परिसर के बाहर से सोमवार को दलालों को हटाया गया है। ये दलाल पिछले कई माह से जमे हुए थे। जिला परिवहन कार्यालय के मुताबिक इन दलालों द्वारा आठ से दस हजार रुपये लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की शिकायत आ रही थी। इसके अलावा डीटीओ कार्यालय के बाहर आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। बता दें कि डीटीओ कार्यालय के बाहर लगभग 15 से 20 दलाल सुबह से बैठे रहते थे। ये सभी डीटीओ कार्यालय में आने वाले आम लोगों को बहला फुसलाकर ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र आदि का आवेदन करवाते थे। इसके लिए वे आठ से दस हजार रुपये तक लेते थे। दलालों ने एजेंट रखा था। ये एजेंट डीटीओ कार्यालय के अंदर जाकर भी लोगों को पैसे देकर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का प्रलोभन देते थे। हर दिन इन दलालों के चंगुल में दस से 15 लोग फंस रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.