लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देश तथा परिवहन विभाग के आदेश के बाद जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से डीजे सिस्टम लगाकर चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी के नेतृत्व में तथा मोटर यान निरीक्षक प्रतीक कुमार की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ऐसे वाहन पाए गए जिनमें कंपनी द्वारा निर्धारित संरचना में बदलाव कर डीजे सिस्टम लगाया गया था या वाहन को अवैध रूप से मॉडिफाई किया गया था। विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान काटते हुए कुल 73 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वाहन मालिक गाड़ियों को कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.