किशनगंज, सितम्बर 20 -- किशनगंज। संवाददाता बिना अनुमति के डीजे बजाने व अश्लील गाना बजाने के आरोप में गुरुवार को डीजे संचालक व वाहन चालक के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की रात को पुलिस की टीम गश्ती करते हुए डेमार्केट के पास से गुजर रही थी तभी डीजे बजाते हुए एक पिकअप वाहन वहां से गुजर रही थी। तेज ध्वनि में डीजे बजाने के कारण वाहन को रोका गया। जिसमें अश्लील गाना भी बजाया जा रहा था। डीजे पर सवार व्यक्ति से पुलिस पदाधिकारी के द्वारा डीजे बजाने से संबंधित अनुमति पत्र की मांग की गई। लेकिन इससे संबंधित किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद डीजे व वाहन को जप्त कर थाना लाया गया और डीजे संचालक व वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.