मोतिहारी, जनवरी 20 -- पताही,निज संवाददाता। पताही थाना परिसर में सोमवार सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक थानाध्यक्ष बबन कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के गणमान्य लोग सहित बड़ी संख्या में सरस्वती पूजा करने वाले छात्र उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष बबन कुमार ने कहा कि पूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा साथ ही अश्लील गाना व देर रात्रि तक ध्वनि प्रदुषण पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। साथ ही विसर्जन में हरवे हथियार, लाठी फट्ठा, आदि पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह के उपद्रव होने पर पूजा समिति पर कार्यवाई की जाएगी। सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। मूर्ति विसर्जन निर्धारित रूट चार्ट से ही करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर अपर थानाध्यक्ष रीना कुमारी, जिहुली मुखिया विकास कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.