अररिया, फरवरी 24 -- जोकीहाट, (एस)। महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव में दबंगों ने किसान की मक्का फसल काटकर उसे बर्बाद कर दिया। महज डीजे बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दबंगों ने एक गरीब किसान की मेहनत पर पानी फेरते हुए उसकी मक्का की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कुछ दबंग युवक ने उसके बेटे से जबरन डीजे बनाने के लिए दबाव डाला। डीजे बजाने से इंकार करने पर प्रतिशोध की भावना स्थानीय दबंग युवकों ने पीड़ित किसान फटकन यादव के खेत में धावा बोल दिया। दबंगों ने खेत में लगी मक्का की फसल को काटकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। घटना की बाबत पीड़ित ने महलगांव थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं इस घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.