रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में डीजे में डांस के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर निवासी रोहित का कहना है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दनियापुर गया था। वहां पर वह डीजे पर डांस कर रहा था तभी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। रोहित का आरोप है कि कुछ देर बाद रोहित व भूरा कुछ लोगों के साथ आ धमके। आते ही उन्होंने गालियां बकनी शुरू कर दी। रोहित के अनुसार उसने विरोध किया तो सभी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। लोग बीच-बचाव कराने आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित थाने...