हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 16 -- आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में होली पर डीजे बजाने का विरोध करने पर परिवार के ही लोगों ने महिला को निर्वख कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर जुटी भीड़ ने महिला को बचाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी है। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नाई की सराय निवासी पीड़िता के पति की बीमारी के चलते पांच साल पूर्व मौत गई थी। वह बच्चों के पालन पोषण के लिए भैंस पालकर दूध बेचती है। शुक्रवार को होली के मौके पर शाम को घर के पास तेज आवाज में परिवार के ही लोग डीजे बज रहा था। लोग डांस कर रहे थे। डीजे के शोर के कारण महिला भैंस का दूध नहीं निकाल पा रही थी। उसने कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहा। लेकिन उन्होंने डीजे बंद नहीं किया। तब परिवार के लोगों ने घर में मह...