बांका, मई 17 -- बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के लौनी गांव में गुरूवार की देर रात हुए विवाद के बाद जहां एक व्यक्ति की पीटपीट कर हत्या कर दी वहीं एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक बाराहाट के चंगेरी मिर्जापुर निवासी कार्तिक चौधरी(45) था जबकि घायल व्यक्ति लौनी गांव का दामाद कन्हाई राय (पिता वीरू राय, निवासी बेहराडीह, थाना हंसडीहा, झारखंड) है। घटना के बाद दोनो गांव के बीच तनाव व्याप्त है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घायल कन्हाई राय को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में कई राउंड फायरिंग भी की गई जिससे गांव में दहशत व्याप्त है। कार्तिक चौधरी अपराधिक किस्म का व्यक्ति था तथा कई मामले उस पर दर्ज है। वह जेल भी जा चुका था। बताया जाता है कि विगत दिनों लौनी गांव...