पीलीभीत, मई 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। शादी में जबरन डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई। इसमें एसएसबी जवान घायल हो गया। एसएसबी जवान के पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने तीसरे दिन तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के सबलपुर निवासी भगवानदीन की बेटी की शादी आठ मई को थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। दस बजते ही संचलाक ने डीजे बंद कर दिया। बारातियों ने उससे जबरन डीजे बजबाया। कुछ देर बाद डीजे बंद कर दिया गया। इस पर डांस कर रहे बरातियों ने उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा डीजे संचालक लड़की पक्ष के रिश्तेदार थे। इस पर लड़की पक्ष ने बरातियों का विरोध किया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट पत्थर चले। सिर में ईंट लगने से दूल्हे का चचेरा भाई एसएसबी जवान घायल हो गया। सूचना पर डायल112 टीम और कोतवाली पुलिस पहुंची और म...