मैनपुरी, अगस्त 10 -- बिछवां, क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में रक्षाबंधन पर रात में डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले। मामले का वीडियो वायरल हुआ है। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में रक्षाबंधन पर्व पर रात में डीजे लगाया गया। इस दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया। रविवार सुबह विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। मामले का वीडियो वायरल हो गया। मारपीट में एक पक्ष से मोहित पुत्र केशव, सरोज पत्नी सुघर सिंह, रामबाबू पुत्र लोकपाल सिंह घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से उपेंद्र पुत्र उ...