शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शाहजहांपुर के चिनौर निवासी एक युवक शुक्रवार रात मकान के पास बज रहे डीजे को बंद कराने के लिए गया था। रातभर वह वापस नहीं आया। फिर शनिवार सुबह अवंतीबाई पार्क के पास में युवक की लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं। शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर के रहने वाले 25 वर्षीय नेवाराम मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे गांव में होली की वजह से पास में डीजे बज रहा था, तभी लगभग 10 बजे ज्यादा शोर होने की वजह से डीजे को बंद करवाने के लिए नेवाराम निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने रात में 2 घंटे तक ढूंढा, लेकिन नेवाराम नहीं मिले। मृतक का भाई जब सुबह ढूंढने के लिए निकला तो चिनौर में अवंती बाई पार्क के पास काफी भीड़ इकट्ठा थी, तभी उसने वहां जाकर देखा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.