एक संवाददाता, मई 21 -- बिहार के रोहतास जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। बारातियों और घरातियों के बीच गाली-गलौज के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झगड़े में दूल्हे का सिर फूट गया। यह वाकया नासरीगंज के कच्छवां थाना क्षेत्र में सवारी स्थित एक निजी मैरिज हॉल में हुआ। दूल्हा पक्ष के लोगों ने स्थानीय थाने में लड़की पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव से बारात कच्छावां आई थी। मैरिज हॉल में धूमधाम से शादी समारोह चल रहा था। डीजे भी बज रहा था। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग आए और बोला कि डीजे पर सिर्फ हम लोग डांस करेंगे। इसके बाद...