संवाददाता।, फरवरी 11 -- पीलीभीत जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंडोला में तिलक समारोह के दौरान हुई एक दुखद घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। पत्नी के साथ डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरबारा निवासी 30 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ साले सोनू के तिलक समारोह में शामिल होने सैंडोला गांव आया था। रविवार को घर में तिलक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं और परिवार तथा रिश्तेदार समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच अनिल ने दोपहर से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। शाम होते-होते वह नशे की हालत में डीजे पर पहुं...