संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र के प्रसादपुर में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो सगे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक करीब चार घंटे तक बेहोश बताया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप मढ़कर तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो सगे भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया। एक पक्ष के पीड़ित राजकुमार यादव पुत्र राम अजोरे यादव का आरोप है कि 14 मार्च की रात साढ़े नौ बजे डीजे पर नाचने के विवाद को लेकर रमेशचंद्र, मनीराम,सोमन, सुदामा देवी उसे अपशब्द कहने लगी। मना किया तो उक्त लोगों ने उसे लाठी, डंडे से मारापीटा। जिससे उसे काफी चोटे आई हैं। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी दिया। पुलिस ने रमेशचंद्र, मनीराम,सोमन, सुदामा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष के रमेशचंद्र ...