एटा, नवम्बर 22 -- डीजे पर नाचते समय कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पंचायत सहायक सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने आकर बचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाली अलीगंज के गांव फर्दपुरा निवासी मदनलाल ने बताया कि शुक्रवार को घरवालों के साथ बरात में शामिल होने एक गेस्ट हाउस गए थे। डीजे पर कुछ लोग नाच रहे थे वह भी डांस करने पहुंच गए। आरोप है कि डीजे पर नाचते समय कुछ युवकों ने धक्का मार दिया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित मदनलाल के 15 वर्षीय भतीजे अभिनय के साथ मारपीट कर दी। भतीजे को बचाने के लिए आगे आए। मैरिज होम के बाहर अज्ञात लोगों ने पीछे से तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में मदनलाल, राहुल, आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। घायल राहुल पंचायत सहायक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.