अलीगढ़, जून 10 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के सांवरिया गेस्ट हाउस में रविवार को डीजे पर डांस को लेकर घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दुल्हन के भाई समेत सात लोग घायल हो गए। आरोप है कि बरातियों ने तमंचे की बटों से हमला किया था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाकये के अनुसार खैर रोड स्थित सांवरिया गेस्ट हाउसे में रविवार की रात शादी समारोह चल रहा था। घराती-बराती खाने में व्यस्त थे। इसी बीच में बराती डीजे पर डांस करने लगे। तभी घराती पक्ष से एक 12 वर्षीय किशोर भी डीजे पर डांस करने पहंुच गया। किशोर का एक बराती के पैर पर पैर रख गया। इस पर बराती ने उसे पीट दिया। यह बात घरातियों को पता लगी तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी बरातियों ने घरातियों के साथ मारपीट कर दी। दु...