लखनऊ, फरवरी 10 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे के साथ कुर्सियां चलीं। मारपीट के दौरान डीजे संचालक का भाई घायल हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने डीजे संचालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पलेहन्दा गांव निवासी प्रियांशु डीजे संचालक हैं। उसने बताया कि गांव के विनोद लोधी की बेटी की शादी में डीजे लगाया था। डीजे पर डांस करने के दौरान गांव के ही मोनू, सोनू, शिवा, राजा, समेत चार-पांच अज्ञात लोग डीजे वाली लाइट नोचने लगे। विरोध करने पर वह लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच कुर्सियां फेंकी जाने लगी। बीच-बचाव करने पर प्रियांशू के भाई राजू, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.