मिर्जापुर, दिसम्बर 7 -- चेतगंज। चील्ह थान क्षेत्र के चील्ह गांव में बीती रात बरात में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से दस लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न कराई गई। वाराणसी के टिकरी गांव निवासी आशु निषाद की शादी चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गांव के गिरजा शंकर निषाद की पुत्री संगीता निषाद से तय थी। आशु बीती रात बरात लेकर चील्ह गांव पहुंचे। फ्लोर डीजे पर घराती पक्ष की महिलाएं डांस कर रही थीं। तब तक बराती भी डांस करने लगे, जिस पर घराती पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संप...