एटा, दिसम्बर 7 -- यूपी के एटा में शादी से पहले हो रही भात की रस्म के दौरान डीजे पर डांस में हवाई फायरिंग (हर्ष फायरिंग) ने कोहराम मचा दिया है। बंदूक से निकली गोली चाचा-भतीजा दोनों को लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे तो हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई है। चाचा भतीजा मैनपुरी से शादी में शामिल होने लिए आए थे। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है। परिवार वाले अब रहे कि उन्हें नहीं मालूम फायरिंग किसने की है। नयागांव निवासी सलमान की रविवार को बारात जानी है। शादी से पहले होने वाली भात की रस्म में शामिल होने के लिए रिश्तेदार एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। शनिवार की रात करीब घर के अंदर भात की रस्म हो रही थी। घर के बाहर लगे डीजे पर परिवार और रिश्तेदारी के लोग डांस कर रहे थे। इसी समय बंदूक से ...