रामपुर, जनवरी 28 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उस वक्त तो रिश्तेदारों ने किसी तरह से बीच-बचाव करा दिया। बाद में दूसरे पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के आगापुर स्थित शगुन होटल का है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी विजयपाल का कहना है कि 23 जनवरी को उसकी भांजी भोट थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर तराना निवासी आरती की शादी शगुन होटल में थी। जिसमें वह परिवार के साथ भात लेकर गया था। नाश्ताा करने के दौरान वहां पर डीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.