काशीपुर, मार्च 9 -- जसपुर, संवाददाता। डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं से बदसलूकी करने को मना किया तो चार युवकों ने उसके अगले दिन एक युवक पर तलवार से हमलाकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार की रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तीरथनगर राजू पुत्र शिवराज ने कहा कि चार मार्च की रात उसकी शादी का प्रतिभोज कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मेहमानों के साथ गांव के लोगों को भी आमंत्रण दिया गया था। रात को गांव के ही संजय कुमार पुत्र सुभाष भी पार्टी में पुहंच गया। उसके साथ उसके दो साथी नशे में धुत्त होकर आए थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे कार्यक्रम में परिवार की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी समय संजय कुमार व उसके दोनों साथियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। उस समय परिवारजन, अजीत कुमार एवं अन्य मेहमानों ने संजय व...