बाराबंकी, मई 4 -- यूपी के बाराबंकी में एक युवक को मारा-पीटा गया। गंभीर हालत में युवक की मौत हो गई। मार-पीट का कारण डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखारा गांव में शनिवार के रात आई बारात में डीजे पर डांस करने के दौरान बराती पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे आनंद फाइनेंस सीएफसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पुलिस और युवक के परिजनों को दी गई। घटना की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पेचरुआ गांव निवासी कबीर दास रावत के पुत्र रामसेवक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.