प्रयागराज, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी को लेकर अस्पतालों में किए गए इंतजाम का जायजा लेने मंगलवार को चिकित्सा परिवार कल्याण के डीजी डॉ. रतन पाल सिंह प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने बेली अस्पताल और मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में कोल्ड रूम, अग्निशमन यंत्रों व अन्य उपकरणों को देखा। इसके बाद एडी हेल्थ डॉ. राकेश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ डॉ. एके तिवारी व मंडल के सभी सीएमओ के साथ बैठक की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.