रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा से गायब दो बच्चों को सकुशल बरामद करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग डीजीपी तदाशा मिश्रा से मंगलवार को मिले। कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें घटना और पुलिस की कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंश और अंशिका के गायब होने के मामले को लेकर वह बेहद संवेदनशील हैं। मामले की वह खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं। बच्चे की सकुशल वापसी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। आश्वासन दिया कि बच्चों को बरामद करने के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने एसआईटी का किया गठन एसएसपी राकेश रंजन ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में चार आईपीएस, छह डीएसपी और 12 थानेदारों को शामिल किया गया है। विशेष टीम बिहार, बंगाल और ओडिशा में बच्चों क...